Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

बागबाजार के ऐतिहासिक मां के घाट पर स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हुए शामिल

कोलकाता के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले बागबाजार स्थित मां के घाट पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उनके साथ राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल, उद्योग मंत्री तापस राय तथा सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती भी मौजूद रहीं।

17 Jun 2026

बागबाजार के ऐतिहासिक मां के घाट पर स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हुए शामिल

कोलकाता। कोलकाता के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले बागबाजार स्थित मां के घाट पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उनके साथ राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल, उद्योग मंत्री तापस राय तथा सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती भी मौजूद रहीं। इस दौरान अग्निमित्रा पाल और पूर्णिमा चक्रवर्ती ने स्वयं झाड़ू लगाकर घाट की सफाई में हिस्सा लिया।

राज्य सरकार गंगा घाटों की स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चला रही है और इसी क्रम में बागबाजार के मां के घाट पर व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने घाट की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

बागबाजार का मां का घाट पश्चिम बंगाल के सबसे प्रसिद्ध और श्रद्धालुओं से जुड़े घाटों में गिना जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है। माना जाता है कि मां शारदा देवी, स्वामी रामकृष्ण परमहंस के ब्रह्मलीन होने के बाद लगभग 12 वर्षों तक बागबाजार में रहीं और इसी गंगा घाट पर स्नान किया करती थीं। इस ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट संकेत दिया कि इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की स्वच्छता को लेकर सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और घाट की गरिमा बनाए रखने के लिए नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बागबाजार के ऐतिहासिक मां के घाट पर स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत
कोलकाता के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले बागबाजार स्थित मां के घाट पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उनके साथ राज्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News